कैसे करें फेसबुक में दूसरे की फोटो से खुद को अनटैग
Sunday, 20 January 2013
क्या आपका फेसबुक एकाउंट ब्लॉक हो गया है, कैसे करें उसे अनब्लॉक?
Sunday, 20 January 2013
अभी कुछ दिनों पहले मेरे दोस्त का फेसबुक एकाउंट ब्लॉक हो गया था उसने काफी पता किया लेकिन इस बारे में उसे कोई भी जानकारी नहीं मिली। आखिरकार उसने फेसबुक को एक ईमेल लिखी जिसमें उसने फेसबुक एकाउंट को ब्लॉक करने का कारण पूछा। उत्तर में लिखकर आया कि आपके एकाउंट में हो रही कुछ गलत गतिविधियों के कारण आपका एकाउंट कुछ दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया गया है।
ऐसा केवल मेरे दोस्त के साथ नहीं बल्कि कई यूजरों के साथ हो चुका है। इसलिए फेसबुक एकाउंट को प्रयोग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। साथ ही अगर आपका फेसबुक एकाउंट बिना किसी कारण के ब्लॉक कर दिया गया है जो आप फेसबुक को एक मेललिखकर इसे अनब्लॉक भी करा सकते हैं। लेकिन इससे पहले ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिरी किन कारणों की वजह से फेसबुक एकाउंट ब्लॉक हो जाता है।
फेसबुक ब्लॉक होने के कारण
- अगर आप एक साथ कई दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं
- अगर एक दिन में ढेर सारे वॉलपोस्ट करते हैं।
- या फिर अगर आप अपने फेसबुक में सही नाम की जगह गलत नाम का प्रयोग कर रहें हैं तो
- अगर एक ही मैसेज अलग अलग बार कॉपी पेस्ट करके भेजा जाए।
फेसबुक एकाउंट अनब्लॉक कैसे करें
अगर सुरक्षा कारणों की वजह से आपका फेसबुक एकाउंट बंद हो गया है तो उसे अनब्लॉक करने के लिए फेसबुक में दो ऑप्शन दिए गए हैं। पहला आप अपना फोन नंबर डालकर अपने एकाउंट का कंफर्म करें और दूसरा Facebook Will Be Back Soon Error में जाकर अपना मेल आईडी और किस वजह से पेज नहीं आपेन हो रहा है उसके बारे में पूरी जानकारी नीचे दिए गए बॉक्स में भरें। अगर फोन नंबर से आपका फेसबुक एकाउंट नहीं ओपेन हो रहा है तो आप फार्मभर कर अपना एकाउंट ओपेन करा सकते हैं।
इसके अलावा अगर आपका एकाउंट किसी और वजह से ब्लॉक हुआ है तो http://www.facebook.com/help/?faq=14087में जाकर अपना एकाउंट अनब्लॉक कर सकते हैं।
अब हिन्दी में टाइप करें मोबाइल मैसेज
Sunday, 20 January 2013
अगर आप अपने एंड्रायड फोन में केवल इंग्लिश कीबोर्ड की वजह से मैसेज टाइप नहीं कर पाते तो दोस्तों एंड्रायड ट्विक डॉट इन की नई एंड्रायड एप्लीकेशन की मदद से आप हिन्दी के अलावा मलयालम भाषा में भी मोबाइल मैसेज टाइप कर सकते हैं। नई इंडिक एप्लीकेशन को आप अपने एंड्रायड फोन में गूगल प्ले से फ्री मे डाउनलोड कर सकते हैं। इंडिक एप्लीकेशन ट्विक डॉट इन आईस्क्रीम सैंडविच प्लेटफार्म के अलावा लेटेस्ट जैली बीन ओएस प्लेटफार्म भी सपोर्ट करती है। यानी आप इसे नए वर्जन के स्मार्टफोन में भी डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे काम करती है ये एप्लीकेशन
इस एप्लीकेशन को हमने गैलेक्सी एस 3 में डाउनलोड कर ट्राई किया। एप्लीकेशन को गूगल प्ले से इंस्टाल करने के बाद फोन की सेटिंग में जाकर Language & Input option में जाकर अपनी पंसद की भाषा सलेक्ट करने के बाद आप हिन्दी कीबोर्ड का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन एप्लीकेशन को प्रयोग करने पर कुछ दूसरी चीजों के बारे में जानकारी मिली जैसे टेक्ट टाइम करने के दौरान आपको एरर करेक्शन, टेक्ट प्रीडिक्शन यानी अपने आप एरर दूर करने के अलावा कई दूसरे फीचर नहीं मिले।

स्विफ्ट की
पिछले महिने स्विफ्ट की नाम की एप्लीकेशन लांच हुई थी जिसमें हिन्दी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 54 अलग अलग भाषाओं का प्रयोग किया जा सकता है। यूजर स्विफ्ट की को गूगल प्ले से 99 रुपए में डाउनलोड कर सकता है।

स्विफ्ट की एप्लीकेशन दो वर्जनों में उपलब्ध है जिसमें आप फुल और फ्री ट्रायल स्विफ्ट की दोनों में कोई भी वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।
पिछले साल जून में गूगल ने एनाउस किया था कि उसका एंड्रायड 4.1 जैली बीन प्लेटफार्म भारतीय भाषाओं हिन्दी, मलयालम, तेलगू के अलावा मलयालम सहित18 भाषाओं को सपोर्ट करेगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)